
भारत में Made in India 5G सर्विस
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल में लॉन्च हुई 5G सर्विस को एजुकेशन सिस्टम के लिए वरदान कहा है। इस नेक्स्ट जेनरेशन टेक्नोलॉजी की वजह से भारत के एजुकेशन सिस्टम में क्रांति आएगी।
पीएम मोदी ने 1 अक्टूबर को देश में 5G सर्विस लॉन्च की है। नेक्स्ट जेनरेशन की टेलीकॉम सर्विस लॉन्च होने के बाद देश के 8 शहरों में 5G सर्विस की शुरुआत हो गई है। टेलीकॉम कंपनियां मार्च 2024 तक पूरे देश में 5G सर्विस शुरू कर देंगे। पीएम मोदी ने गुजरात सरकार के मिशन स्कूल एक्सेलेंस इनिशिएटिव के मौके पर गांधीनगर के अदालज शहर में कहा कि 5G टेलीकॉम सर्विस भारत के एजुकेशन सेक्टर में क्रांति लाएगा।
5G से एजुकेशन सिस्टम में आएगी क्रांति
उन्होंने अंग्रेजी को इंटेलेक्चुअल्स (विद्वानों) की भाषा के साथ-साथ कम्युनिकेशन की भाषा बताया है। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि 5G सर्विस से स्मार्ट फैसिलिटी तेजी से विकसित होंगे, स्मार्ट क्लासरूम के साथ-साथ स्मार्ट टीचिंग को भी बढ़ावा मिलेगा। यह टेक्नोलॉजी एजुकेशन सिस्टम को अगले लेवल पर ले जाएगी।
पीएम नरेन्द्र मोदी ने लोकल भाषा के इस्तेमाल की वकालत भी की है साथ ही कहा कि जिन्हें अंग्रेजी भाषा नहीं आती है वो भी पीछे नहीं छूटेंगे। पहले अंग्रेजी को विद्वानों की भाषा माना जाता है, जबकि वास्तविकता में अंग्रेजी एक कम्युनिकेशन की भाषा है।

भारत में लॉन्च हुई Made in India 5G सर्विस
पिछले दिनों वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश में लॉन्च हुए 5G सर्विस को ‘मेड इन इंडिया’ बताया है। वित्त मंत्री ने वाशिंगटन के Johns Hopkinns स्कूल ऑफ एडवांस इंटरनेशनल स्टडीज (SAIS) में स्टूडेंट्स को बताया कि भारत में लॉन्च होने वाली 5G सर्विस पूरी तरह से भारत में डेवलप की गई है। अगर, कोई और देश इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना चाहती है, तो हम उसे यह टेक्नोलॉजी शेयर कर सकते हैं।
निर्मला सीतारमण ने आगे बताया कि हमारी 5G टेक्नोलॉजी किसी अन्य देश से इंपोर्ट नहीं की गई है, यह हमारा खुद का यानी Made in India प्रोडक्ट है। भारत में हाल ही में 5G सर्विस की शुरुआत हुई है, जिसे 2024 तक पूरे देश में मुहैया करा दिया जाएगा। वित्त मंत्री ने 5G पर बोलते हुए कहा कि हमें भारत की इस उपलब्धि पर गर्व है।
उल्लेखनीय है कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने 1 अक्टूबर को देश में 5G सर्विस लॉन्च की है। इसके बाद टेलीकॉम कंपनियों Airtel और Jio ने चुनिंदा शहरों में इस नेक्स्ट जेनरेशन टेलीकॉम सेवा की शुरुआत की है।
Made in India 5G सर्विस हुई लॉन्च
वित्त मंत्री ने छात्रों द्वार पूछे गए एक सवाल पर कहा कि हमने भारत में पूरी तरह से स्टैंडअलोन 5G सर्विस लॉन्च की है यानी इस टेक्नोलॉजी को हमने भारत में ही विकसित किया है। हम किसी और देश पर इसके लिए निर्भर नहीं हुए। हालांकि, कुछ पार्ट्स दक्षिण कोरिया जैसे देशों से मंगाए गए हैं, लेकिन यह पूरी तरह से घरेलू टेक्नोलॉजी है। हम अब किसी अन्य देश को (अगर चाहे तो) 5G टेक्नोलॉजी दे सकते हैं।
हमारी 5G टेक्नोलॉजी किसी अन्य देश से इंपोर्ट नहीं की गई है, यह हमारा खुद का यानी Made in India प्रोडक्ट है। भारत में हाल ही में 5G सर्विस की शुरुआत हुई है, जिसे 2024 तक पूरे देश में मुहैया करा दिया जाएगा। वित्त मंत्री ने 5G पर बोलते हुए कहा कि हमें भारत की इस उपलब्धि पर गर्व है।
IIT मद्रास में हुई डेवलप
बता दें मई 2022 में केन्द्रीय संचार और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत में विकसित 5G टेक्नोलॉजी के माध्यम से पहला वीडियो कॉल किया था, जिसे IIT Madras में डेवलप किया गया था। Reliance Jio ने भी दावा किया है कि कंपनी भारत में विकसित 5G टेक्नोलॉजी को डिप्लॉय करेगी। हालांकि, 5G नेटवर्क को डिप्लॉय करने के लिए जियो ने कई टेक्नोलॉजी कंपनियों के साथ साझेदारी की है। वहीं, Airtel भी Samsung के साथ मिलकर अपनी 5G सर्विस को डिप्लॉय कर रहा है।