
आज है राष्ट्रीय खेल दिवस
प्रत्येक साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस या नेशनल स्पोर्ट्स डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था। मेजर ध्यानचंद पद्द्म भूषण सम्मानित खिलाड़ी हैं, उन्हें हॉकी का जादूगर भी कहा जाता है। मेजर ध्यानचंद हॉकी की प्रति इतने समर्पित थे की उनके खेल काल में हॉकी अपने स्वर्णिम काल के नाम से जाना जाता है।
इस वर्ष का National Sports Day खेल दिवस बहुत खास है क्योंकि हाल ही में टोक्यो ओलंपिक मैं भारत में अपना सबसे बेहतर प्रदर्शन किया।
अलग-अलग देश अपने राष्ट्रीय खेल दिवस को अपने इतिहास के अनुसार अलग-अलग दिनांक पर मनाते हैं जो उनके देश द्वारा खेल समिति घोषित करता है। हमारे देश में यह 29 अगस्त को मनाया जाता है। सभी आयु वर्ग के लोग खेल में भाग लेते हैं। इस दिन को केवल मनोरंजन के रूप में नहीं बल्कि एक व्यक्ति के जीवन में खेल की भूमिका के रूप में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। युवा पीढ़ी की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा को पहचानने और उसे एक नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाता है। भौतिक गतिविधियों का उपयोग कई देशों द्वारा सांस्कृतिक गतिविधियों के रूप में किया जाता है। इससे यह धारणा स्पष्ट हो जाती है कि खेल और खेल की अवधारणा की धुन कभी दिमाग से नहीं निकाला जा सकता है।
इस दिन खेल के प्रति जनता का ध्यान आकर्षित करना है। युवा वर्ग का खेल के प्रति जागरूकता पैदा करना है। खेल युवाओं को इसके प्रति मान्यता देते हैं रोजगार प्रदान करते हैं और खेल के प्रति सम्मान भी प्रदान करते हैं। देश के खेल प्रशिक्षक विभिन्न खिलाड़ियों के काम की प्रशंसा करते हैं और उनका उत्साह बढ़ाते हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस का मुख्य उद्देश्य खेल के महत्व को जानना और उसके प्रति जागरूकता फैलाना है। मानव शरीर के अपने फायदे को समझने के लिए लोगों का ध्यान खेल के प्रति केंद्रित करना है। पूरा विश्व खेल दिवस मनाता है सभी देश आपने इतिहास के अनुसार खेल दिवस मनाते हैं भारत भी राष्ट्रीय खेल बनाता है उसका भी अपना एक इतिहास है।
कुछ बातें ध्यानचंद की भी
देश—विदेश कई महान हस्तियां हुईं है, जिन्होंने वैश्विक पहचान बनाई और सामाजिक योगदान दिया. उन में ऐसे बहुत से लोग हुए हैं, जिन्होंने अपने क्षेत्र में इतनी महारत हासिल की कि उनका नाम इतिहास के पन्नों में सदा के लिए दर्ज हो गया. भारत में हॉकी के स्वर्णिम युग के साक्षी मेजर ध्यानचंद का नाम भी ऐसे ही लोगों में शुमार है. उन्होंने अपने खेल से भारत को ओलंपिक खेलों की हॉकी स्पर्धा में स्वर्णिम सफलता दिलाने के साथ ही परंपरागत एशियाई हॉकी का दबदबा कायम किया। विपक्षी खिलाड़ियों के कब्जे से गेंद छीनकर बिजली की तेजी से दौड़ने वाले ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को हुआ था। उनके जन्मदिन को देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के तौर पर मनाया जाता है और खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न पुरस्कार देकर अलंकृत किया जाता है।
फिल्म गांधी के निर्माता—निदेशक
1982 की फिल्म 'गांधी' ने आठ ऑस्कर अवॉर्ड जीते थे. आज इस फिल्म के निर्देशक रिचर्ड एटनबरा का जन्मदिन है.
प्रसिद्ध अभिनेता निर्देशक एटनबरा का 25 अगस्त, 2014 को निधन हो गया. बुढ़ापे में वे अपनी पत्नी के साथ ब्रिटेन के एक वृद्धाश्रम में रह रहे थे. एटनबरा निर्देशक होने के साथ साथ निर्माता और अभिनेता भी रहे. अभिनेता के रूप में उनकी फिल्में ब्राइटन रॉक, द ग्रेट एस्केप और जुरासिक पार्क काफी मशहूर रहीं.
महात्मा गांधी के जीवन और भारत की स्वतंत्रता के लिए उनके संघर्ष पर आधारित एटनबरा की फिल्म गांधी में बेन किंस्ले ने गांधी की भूमिका निभाई थी. फिल्म का नामांकन ऑस्कर की 11 श्रेणियों में हुआ था जिसमें से सर्वश्रेष्ठ फिल्म, एटनबरा को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और किंस्ले को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता समेत फिल्म की झोली में आठ ऑस्कर आए. एटनबरा ने इस फिल्म के लिए चार बाफ्टा और चार गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी जीते. गांधी एटनबरा की ड्रीम प्रोजेक्ट मानी जाती है, इस फिल्म की रिसर्च और तैयारी में उन्होंने 18 साल लगाए.
देश दुनिया के इतिहास में 29 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1831 : ब्रिटेन के माइकल फैराडे ने पहली बार ट्रांसफार्मर का प्रर्दशन किया।
1833 : ब्रिटिश दास उन्मूलन अधिनियम ने कानून का रूप लिया।
1898 : गुडइयर टायर कंपनी की स्थापना।
1904 : अमेरिका के सेंट लुई में तीसरे ओलंपिक खेलों की शुरुआत।
1905 : भारतीय हाकी के इतिहास में कई सुनहरे पन्ने जोड़ने वाले ध्यानचंद का जन्म।
1947 : भारतीय संविधान सभा द्वारा संविधान का मसौदा तैयार करने के लिये डॉ॰ भीम राव अंबेडकर की अध्यक्षता में एक प्रारूप समिति का गठन।
1974 : चौधरी चरण सिंह की अध्यक्षता में लोकदल पार्टी की स्थापना।
1976 : प्रसिद्ध बांग्ला कवि, संगीतज्ञ और दार्शनिक काज़ी नज़रुल इस्लाम का निधन।
1998 : सचिन तेंदुलकर राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित।
2003 : इराक के पवित्र शहर नजफ़ पर आत्मघाती हमला। शिया नेता सहित 75 लोग मारे गये।
2008 : टाटा मोटर्स ने तृणमूल कांग्रस के कार्यकर्ताओं के बवाल से क्षुब्ध होकर पश्चिम बंगाल के सिंगूर में नैनों परियोजना स्थल से अपने कर्मचारी हटाए।
2018 : जकार्ता एशियाई खेलों में भारत को दोहरी सफलता। अरपिंदर सिंह ने पुरूषों की त्रिकूद में और स्वप्ना बर्मन ने महिलाओं की हैप्टथलॉन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते।
2018 : भारतीय रिजर्व बैंक की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया कि नोटबंदी में चलन से हटाए गए 500 और 1000 के लगभग सभी पुराने नोट बैंकिंग प्रणाली में लौटे।