
चक्रवात से परीक्षा हैकिंग तक की हलचल
इस विशेष बुलेटिन में बीते सप्ताह की प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीतिक, आर्थिक, खेल, क्राइम और विज्ञान-तकनीक से जुड़ी खबरों को आंकड़ों और संक्षिप्त तथ्यों के रूप में प्रस्तुत किया है।
1. चक्रवात अक्वान (Cyclone Akvan): ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट से टकराया तूफान
20 नवंबर 2026 को तट से टकराया तूफान भले ही कमजोर पड़ गया हो, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बना एक शक्तिशाली समुद्री तूफान था। इसने नवंबर 2026 में ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों को प्रभावित किया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया था।
इसकी रफ्तार 70–80
किमी/घंटा थी, जबकि तट से टकराते समय हवा के झोंके की अधिकतम गति 90
किमी/घंटा हो गई थी। इससे 4.40 लाख
लोगों के चपेट में आने की आशंका बन गई थी। वे ओडिशा में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए। इसमें बचाव कार्य में लगी 423 टीमों की भूमिक महत्वपूर्ण साबित हुई। लोगों को सुरक्षित रखते के लिए 9,341
शेल्टर बनाए गए थे।
इससे प्रमुख प्रभावित क्षेत्र: गंजाम और गोपालपुर, पुरी और खुर्दा, गजपति और कंधमाल, उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके थे।
- लगभग 4.40 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
- कई इलाकों में भारी बारिश और जलभराव हुआ।
- गंजाम जिले के पात्रापुर में 209 मिमी बारिश दर्ज हुई।
- कुछ स्थानों पर पेड़ गिरने और भूस्खलन की घटनाएं हुईं।

2. दिल्ली में प्रदूषण का संकट: 20 नवंबर को AQI लगभग 510 तक पहुंच गया। 25 हजार से अधिक वाहनों पर PUC नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की रिपोर्ट। दर्ज की गई।
3. मतदाता सूची में बदलाव: 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की ड्राफ्ट मतदाता सूचियों में करीब 75 लाख नाम जोड़े जाने की खबर आई। इनमें अकेले उत्तर प्रदेश में करीब 8.84 लाख नाम जुड़े।
4. होर्मुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर हमला: जहाज पर 24 भारतीय नागरिक सवार थे। 21 सुरक्षित निकाले गए, किंतु एक के भारतीय के लापता होने की खबर आई।
5. निखिल गुप्ता को अमेरिकी सजा:अमेरिका में सिख अलगाववादी नेता की हत्या की साजिश के मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 वर्ष से अधिक की जेल की सजा सुनाई गई।
6. SSC परीक्षा सिस्टम हैक: 7 राज्यों— 1. उत्तर प्रदेश, 2. दिल्ली,3. हरियाणा,4. राजस्थान,5. मध्य प्रदेश,6. अरुणाचल प्रदेश और 7. झारखंड के 30 परीक्षा केंद्रों में सेंधमारी, 3,777 अभ्यर्थियों के पेपर सॉल्व कराने का आरोप लगे।
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की कांस्टेबल GD भर्ती परीक्षा में एक बड़े साइबर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) की जांच के अनुसार, एक संगठित सॉल्वर गिरोह ने सात राज्यों के 30 परीक्षा केंद्रों के कंप्यूटर सिस्टम में कथित तौर पर सेंध लगाई और बाहर बैठे सॉल्वर की मदद से 3,777 अभ्यर्थियों के प्रश्नपत्र हल करवाए।
यह मामला केवल पेपर लीक का नहीं, बल्कि ऑनलाइन परीक्षा की तकनीकी सुरक्षा और परीक्षा केंद्रों की निगरानी पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। इस मामले में आरोपी गिरफ्तार हो गया।जांच की प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार 50 लाख रुपये नकदी बरामद हुए। छापेमारी के दौरान 21.56 लाख
परीक्षा में शामिल थे।
उत्तर प्रदेश में ही 1,248 कंप्यूटर सिस्टम प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है।
परीक्षा सिस्टम को कैसे हैक किया गया? जांच में सामने आए आरोपों के अनुसार, गिरोह ने तकनीकी उपकरणों और रिमोट एक्सेस की मदद से परीक्षा केंद्रों के कंप्यूटरों तक पहुंच बनाई थी।
इसका कथित तरीका इस प्रकार था:
1. तकनीकी जानकारी हासिल करना: गिरोह ने ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली से जुड़ी तकनीकी फाइलें और सोर्स कोड हासिल किए।
2. सिस्टम में सेंधमारी: परीक्षा केंद्र के कंप्यूटर नेटवर्क को बाहरी सर्वर से जोड़ने की व्यवस्था की गई।
3. रास्पबेरी पाई का इस्तेमाल: मॉनिटर की स्क्रीन की तस्वीरें कैप्चर करने के लिए छोटे इलेक्ट्रॉनिक सर्किट का इस्तेमाल किए जाने का आरोप है।
4. सवाल बाहर भेजना: स्क्रीन पर दिखाई देने वाले प्रश्न दूर बैठे सॉल्वर तक पहुंचाए जाते थे।
5. उत्तर दिलाना: बाहर बैठे विशेषज्ञ प्रश्न हल करके उत्तर अभ्यर्थियों तक पहुंचाते थे।
इस तरह परीक्षा केंद्र में मौजूद अभ्यर्थी की जगह बाहर बैठा व्यक्ति प्रश्न हल करने में मदद कर रहा था।
पूरे मामले का खुलासा कैसे हुआ?
1. 22 मई 2026
यूपी STF ने ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित बालाजी डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र पर छापा मारा। सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
2. लैपटॉप की जांच
मुख्य आरोपी बताए जा रहे अमित राणा के लैपटॉप से परीक्षा से संबंधित तकनीकी सामग्री और हैकिंग में इस्तेमाल होने वाले सॉफ्टवेयर मिलने की बात सामने आई।
3. सर्वर लॉग की जांच
SSC और C-DAC के IPXE सर्वर लॉग का विश्लेषण किया गया। इससे सात राज्यों के परीक्षा केंद्रों में संदिग्ध गतिविधियों का पता चला।
4. 21 नवंबर 2026
जांच के विस्तृत निष्कर्षों और 30 परीक्षा केंद्रों के खिलाफ FIR की खबर सामने आई। अब तक 15 गिरफ्तारियों की जानकारी दी गई।
कितने पैसे लेकर पेपर सॉल्व कराने का आरोप था?
मई में हुई शुरुआती कार्रवाई की रिपोर्ट के अनुसार, गिरोह अभ्यर्थियों से लगभग 4 लाख रुपये प्रति उम्मीदवार लेकर परीक्षा पास कराने का कथित आश्वासन देता था।
इस मामले में कौन-कौन जिम्मेदार हो सकते हैं?
जांच के अनुसार कथित नेटवर्क में कई स्तरों पर लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है:
- हैकर और तकनीकी विशेषज्ञ।
- परीक्षा केंद्रों से जुड़े संचालक और कर्मचारी।
- सॉल्वर गैंग के सदस्य।
- अभ्यर्थियों तक पहुंच बनाने वाले दलाल।
- कथित रूप से अनुचित लाभ लेने वाले उम्मीदवार।
FIR में लगभग 30 लोगों को नामजद किए जाने की खबर है। नामजद होना दोष सिद्ध होना नहीं है।