Feedback

Rating 

Average rating based on 2301 reviews.

Suggestion Box

Name:
E-mail:
Phone:
Suggestion:

लेखन को बनाएं प्रोफेशन


      यदि आपकी रुचि कहानियों, कविताओं, उपन्यास, नाटक, व्यंग्य, विभिन्न विषयों पर लेख आदि के लेखन में है। समसामयिक मुद्दों और सामाजिक-पारिवारिक एवं आपसी रिश्तों में आए बदलावों पर गहरी नजर रखते हैं। सटिक, स्पष्ट और तथ्यात्मक बेवाक टिप्पणी सहजता के साथ करने से नहीं चुकते हैं। अपनी बात लोगों तक पहुंचाकर समाज और देशहित में प्रेरक स्तंभ बनने की महत्वाकांक्षा रखते हैं। बतौर लेखक अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। शैक्षणिक, प्रतियोगिता परीक्षाओं या एवं अन्य दूसरी तरह की किताबों के आॅथर हैं, तो आपकी रचनाओं का यहां स्वागत है।

      हमने मैगबुक के रूप में ‘लेखन को प्रोफेशन’ बनाने का एक मजबूत प्लेटफाॅर्म तैयार किया है। इसमें आपकी हर तरह की रचनाएं प्रकाशित की जाएंगी, जिसकी वैश्विक स्तर पर लाखों पाठकों तक होगी। पाठक इसे अपने किसी भी डिवाइस, जैसे स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटाॅप या पर्सनल कंप्यूटर पर कहीं भी, कभी भी सस्ते दरों पर पढ़ सकते हैं। पाठकों की पसंद और रचनाओं की गुणवत्ता के आधार पर इसकी पठनीयता बढ़ेगी। रचनाओं का पाठकों द्वारा किए गए डाउनलोड या हमारी संपादकीय टीम द्वारा चयन के आधार पर उचित पारिश्रमिक का भुगतान किया जाएगा।

हमसे जुड़ने की कुछ शर्तें इस प्रकार हैंः-


   आपकी रचना कम से कम 1000 और अधिक से अधिक 4000 शब्दों की होनी चाहिए।
   लेखों का विषय रोचक, लोक व राष्ट्रहित में समसामयिक हो।
   कहानी, कविता या गीत-गजलें, व्यंग्य और विभिन्न विषयों के रोचक लेख आदि मौलिक और अप्रकाशित-अप्रसारित होने चाहिए।
   उपन्यास को किश्तों में प्रकाशित किया जाएगा। प्रत्येक किश्त के शब्दों की संख्या 5000 से अधिक नहीं होगी। उसे संपूर्णता के साथ बुक की श्रेणी में प्रकाशन की सुविधा है।
   सच्ची घटनाओं पर आधारित अपराध कथा एवं किसी व्यक्ति या घटना विशेष के रोचक संस्मरण भेजने की कुछ अतिरिक्त शर्तें है-

        ⚫ देशी-विदेशी अपराध कथा को रोचक ढंग से कथानक के तौर पर लिखा होना चाहिए, जिसमें पुलिस जांच-पड़ताल या अदालती प्रक्रिया का उल्लेख अवश्य किया जाना चाहिए। इसके तथ्यों की पुष्टि करने लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी जानी चाहिए। इससे संबंधित तस्वीरें, एफआईआर, अखबार की कतरनें या वेबसाइट के लिंक भेजे जाने चाहिए।
        ⚫ कोई भी अपराध कथा सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर लोगों को सतर्क करने के दृष्टिकोण से लिखी होनी चाहिए। अभद्रता, भौंडेपन, भ्रम या अश्लीलता को दर्शाने वाले शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।
        ⚫ जिस किसी अपराध कथा में अदालती फैसले नहीं आए हों उसके मुख्य पात्रों के काल्पनिक नाम का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। जांच अधिकारियों के नामों का पदनाम सहित जिक्र किया जाना चाहिए।
        ⚫ रचना मौलिक, अप्रकाशित या अप्रसारित होने चाहिए। ऐसा नहीं होने की स्थिति में इसके पारिश्रमिकी भुगतान रोका जा सकता है। मौलिकता की जांच वेबसाइट की तकनीकी सुविधाओं के द्वारा की जा सकती है।

   रचनाओं का पारिश्रमिक उसके डाउनलोड की संख्या के अनुसार किया जाएगा, जो 50 डाउनलोड के बाद संभव हो पाएगा। प्रति डाउनलोड 5 रुपये के हिसाब से भुगतान की राशि एक निर्धारित तिथि पर आपके बैंक खाते में भेजी जाएगी। परिश्रमिकी रचनाओं के विषय और शब्द संख्या के अनुसार एकमुस्त भी की जा सकती है।
   बुक श्रेणी के माध्यम से पीडीएफ के रूप में बिकने वाली किताबों के लिए निर्धारित कीमत का 60 प्रतिशत भुगतान किया जा सकता है। हार्डकाॅपी पेपर बैक या हार्डबाउंड किताब की बिक्री होने पर उसकी छपाई का खर्च काटकर भुगतान किया जा सकता है।
   रचना यूनीकोड या कृतिदेव10 में होनी चाहिए। एमएस वर्ड की फाइल में अपलोड की जानी चाहिए। रचना की तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा होना चाहिए।
   रचना के नीचे मौलिकता के शपथ के साथ अपना पूरा पता, मोबाइल नंबर और तारीख अवश्य लिखें।

HelpLine No: +91-9717366106



पढ़ने का शौक कहीं भी, कभी भी


      अब आप पत्र-पत्रिकाएं और किताबें सीधे अपने मोबाइल, टैबलेट, लैपटाॅप या पर्सनल कंप्यूटर पर कहीं भी, कभी भी पढ़ सकते हैं। अपनी पसंद की पत्रिका पढ़ें या फिर साहित्यिक कहानी, उपन्यास, कविता, गीत-गजल और विभिन्न विषयों के रोचक लेख निःशुल्क या काफी सस्ती दरों पर पेपरलेस रीडिंग का डिजिटल आनंद उठाएं। इसके लिए हमारी वेबसाइट magbook.in पर रजिस्ट्रेशन करें और दिए गए प्लान का लाभ उठाएं। इस पर उपलब्ध सामग्री इस प्रकार हैः-।

रचनाएं

   magbook.in पर विभिन्न विषयों के लेखों के अतिरिक्ति साहित्यिक कहानियां, कविताएं, गीत-गजल, रिपोर्ताज, साक्षात्कार, उपन्यास आदि की रचनाएं ई-बुक या पीडीएफ फाॅर्मेट में उपलब्ध है। इन्हें अपने स्मार्टफोन पर निःशुल्क या काफी कम शुल्क का भुगतान कर पढ़ सकते हैं।
   magbook.in पर प्रतिदिन तीन से चार नई रचनाएं प्रकाशित की जाती हैं। जिसकी संख्या आने वाले दिनों में बढ़ेगी। रचनाएं विविध प्रतिष्ठित एवं विषय के विशेषज्ञों द्वारा लिखी होती हैं। इनमें आपकी पसंद के लेखक भी निश्चित तौर पर शामिल मिलेंगे।
   प्रत्येक रचना की एक कीमत निर्धारित की गई है। इस आधार पर अपनी पसंद के अनुसार कम से कम आठ रचनाओं का एक बार चयन कर सकते हैं। कई रचनाएं निःशुल्क है। इन्हें अपनी सुविधानुसार स्टोर कर सकते हैं।
   रचनाएं विभिन्न मेंबरशिप प्लान के मुताबिक भी पढ़ी जा सकती है। वह इस प्रकार है।
      ⚫ दैनिकः प्रतिदिन आप कम से कम आठ रचनाओं को पढ़ने के लिए तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं। इसे आफलाइन पढ़ा जा सकता है। प्रत्येक रचना की एक शुल्क निर्धारित की गई है। शून्य शुल्क वाली निःशुल्क है। इनका भुगतान डेबिट/क्रेडिट या वालेट से किया जा सकता है। भुगतान की सुविधा ओटीपी आधारित एकदम सुरक्षित है।
      ⚫ मासिकः यह एक तरह का मेंबरशिप प्लान है, जिसके लिए आपको एकमुश्त 150 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके बदले में आपको पूरे माह अपलोड यानि प्रकाशित रचनाएं पढ़ने का लाभ मिल जाएगा।
      ⚫ त्रैमासिकः तीन माह के भुगतान के इस मंेबरशिप के लिए सिर्फ 400रुपये भुगतान करने होंगे।
      ⚫ छमाहीः छह माह के मंेबरशिप के लिए 700 रुपये का भुगतान करना लाभप्रद होगा।
      ⚫ वार्षिकः पूरे एक वर्ष की मेंबरशिप के लिए आपको मात्र 1200 रुपये चुकाने होंगे।

पत्रिकाएं

      विभिन्न विषयों की पत्रिकाओं की यहां पीडीएफ उपलब्ध है, जिसे चंद सकेंड में स्मार्टफोन या पर्सनल कंप्यूटर पर डाउनलोड किया जा सकता है। पाठकों के लिए कुछ पत्रिकाएं निःशुल्क है, जबकि नई पत्रिकाएं उसके मूल्य की आधी कीमत पर उपलब्ध है।

किताबें

      विभिन्न विषयों की पत्रिकाओं की यहां पीडीएफ उपलब्ध है, जिसे चंद सकेंड में स्मार्टफोन या पर्सनल कंप्यूटर पर डाउनलोड किया जा सकता है। पाठकों के लिए कुछ पत्रिकाएं निःशुल्क है, जबकि नई पत्रिकाएं उसके मूल्य की आधी कीमत पर उपलब्ध है।

HelpLine No: +91-9717366106



आज ही सदस्यता लें और पेपरलेस आर्टिकल, मैग्जिन और किताबें पढ़ें।



PLANS

STARTER

1 Month

₹150*

30 days

BASIC

3 Months

₹400*

90 days

PREMIUM

6 Months

₹700*

180 days

ULTIMATE

12 Months

₹1200*

365 days

LIFETIME

10 Years

₹9000*

3652 days